फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : किसानों ने कृषि मंत्री के विरोध में किया प्रदर्शन, पुलिस-किसानों के बीच बनी टकराव की स्थिति

विज्ञापन
सिवानी मंडी में किसान पुलिस आमने सामने - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
हरियाणा की सिवानी मंडी में शनिवार को किसानों ने शहीद चंद्रशेखर व संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती बनाई। उपमंडल परिसर के बाहर किसानों ने एक सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान सभा के राज्य सचिव दयानंद पूनिया ने की।
विज्ञापन


इसके बाद किसानों ने उपमंडल परिसर से शहर की तरफ हाथों में काले झंडे लेकर कृषि मंत्री का विरोध करते हुए प्रदर्शन करना शुरू किया। पुलिस ने उनको बीच रास्ते में रोका तो किसानों ने वहीं बैठ कर रोष प्रदर्शन जताया। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।


एक बार तो पुलिस और किसानों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। हालांकि बाद में किसानों ने प्रदर्शन वहीं समाप्त कर दिया। प्रदर्शन के कारण शहर में जाम जैसी स्थिति भी बनी रही। इस प्रदर्शन में बिल्लू गोदारा, राजीव मतानी, आशीष जांगड़ा, विक्रम सिंह, मा. ओमप्रकाश, श्रीराम बिश्नोई, महेंद्र बिश्नोई और कुलदीप किसान नेता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें