फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी की किल्लत पर थम नहीं रहा किसानों का आक्रोश: अब सिरसा में लगाया पंजाब जाने वाले रास्ते पर जाम

Tue, 09 Nov 2021 01:18 AM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा 

सार

डीएपी की किल्लत के विरोध में किसानों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने यहां एक घंटे तक पंजाब की तरफ आवाजाही बाधित रखी। इसके बाद प्रशासन की ओर से किसानों को आश्वासन मिला, जिसके बाद जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन
सिरसा में जाम लगाते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएपी किल्लत को लेकर रोष जताते हुए किसानों ने सोमवार को खेल स्टेडियम के समक्ष बरनाला रोड पर जाम लगा दिया और आवाजाही बाधित कर दी। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीएपी की किल्लत दूर करने की मांग उठाई। करीब एक घंटे बाद तहसीलदार गुरदेव सिंह और कृषि विभाग के अधिकारी सुखदेव सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्या जानी। जिसके बाद उन्होंने बुधवार तक किसानों की समस्या हल करने का आश्वासन दिया और किसानों ने जाम खोल दिया। इस दौरान पुलिस ने रूट भी डायवर्ट कर दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हांसी लघु सचिवालय के घेराव का मामला: किसानों की 20 सदस्यीय कमेटी लेगी फैसला, प्रशासन ने किसानों को बातचीत के लिए बुलाया

एक माह से लगातार डीएपी की किल्लत को देखते हुए किसान गुरदीप सिंह झिड़ी की अध्यक्षता में शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में पक्का मोर्चा धरना के समक्ष एकत्र हुए। किसानों ने पहले उपायुक्त कार्यालय का घेराव करने का एलान कर दिया। लेकिन किसान एकत्र होकर शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम के समक्ष ही बरनाला रोड के दोनों तरफ बैठ गए और आवाजाही बाधित कर दी। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और डीएपी की किल्लत दूर करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जान-बूझकर किसानों को डीएपी खाद नहीं दी जा रही। कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार किसान विरोध कर रहे हैं, जिसके चलते अब सरकार किसानों को परेशान करने पर तुली हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की ओर से रोड जाम किए जाने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया और पंजाब की तरफ जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया। ऐसे में वाहन चालकों को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों द्वारा एक घंटे तक रोड जाम किए जाने के बाद तहसीलदार गुरदेव सिंह कृषि अधिकारी सुखदेव सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्या सुनी। जिसके बाद अधिकारियों ने डीएपी खाद की बुधवार तक किल्लत दूर किए जाने का आश्वासन दिया। धरना स्थल पर ही किसानों ने अधिकारियों को मांगपत्र सौंपा और धरना समाप्त कर दिया। 

ये भी पढ़ें-हरियाणा: स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को नौकरी में एक बार ही मिलेगा आरक्षण, सरकार ने स्पष्ट किए नियम

मंगलवार तक डीएपी का रैक लगने की उम्मीद है। रैक के लगने पर सभी स्थानों पर डीएपी को पहुंचा दिया जाएगा। किसानों को आवश्यकता अनुसार खाद वितरित की जाएगी।
-सुखदेव सिंह, कृषि अधिकारी, सिरसा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें