फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: डीएपी न मिलने पर भड़के किसान, रतिया के संजय गांधी चौक पर लगाया जाम

Sat, 06 Nov 2021 12:47 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (फतेहाबाद)

सार

खाद की कमी लगातार किसानों को खल रही है। किसान परेशान होकर कहीं जाम लगा रहे हैं, तो कहीं सरकार को सीधी चेतावनी दे रहे हैं। नया मामला रतिया में सामने आया है। जहां किसानों ने खाद की कमी से परेशान होकर जाम लगा दिया। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, वे अपना विरोध जारी रखेंगे।
विज्ञापन
रतिया में जाम लगाते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के रतिया में डीएपी न मिलने से रोषित किसानों ने संजय गांधी चौक पर शनिवार को जाम लगा दिया। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए किसान सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। जाम और धरना दिए जाने की जानकारी मिलने पर रतिया क्षेत्र के आसपास के गांवों से किसान लामबंद होने शुरू हो गए और थोड़ी ही देर में संजय गांधी चौक पर भारी संख्या में किसान एकजुट हो गए। किसानों के जाम लगाने और धरना देने की सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का आदेश: संदिग्ध की तलाशी से पहले उसे उसके अधिकारों की विस्तार से जानकारी देना अनिवार्य

किसान नेता मनदीप सिंह, रामचंद्र शहनाल, निर्भय सिंह, अमन, चतर सिंह सहित अन्य नेताओं ने संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जान-बूझकर प्रदेश के किसानों को परेशान कर रही है, ताकि किसान मजबूर होकर भाजपा सरकार के आगे झुक जाएं। मगर जो किसान पिछले 1 साल से सरकार से लोहा लेकर धरने पर बैठे हैं, वह किसी भी कीमत पर झुकने वाले नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को परेशान करने के हर तरह के हथकंडे अपना रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-जहरीली हुई हवा: दिवाली के दूसरे दिन भी अबोहवा खराब, देश के सर्वाधिक प्रदूषित 20 शहरों में 11 हरियाणा के

वास्तव में डीएपी की कमी नहीं है, लेकिन भाजपा सरकार जान-बूझकर किसानों को परेशान करने और ब्लैक करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है। धरना दे रहे किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक किसानों को उनकी जरूरत के हिसाब से डीएपी नहीं मिलेगी, तब तक धरने पर ही डटे रहेंगे। हालांकि 2 घंटे के जाम के दौरान भी पुलिस अधिकारियों के अलावा अन्य कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें