वीडियो में किसानों को संदेश देते किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी।
- फोटो : सोशल मीडिया
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने वीडियो वायरल कर कहा कि 'सरकार कई दिन से बॉर्डर खोलने की तैयारी कर रही है और लोगों में भी अफरा तफरी है। चर्चा चल रही है कि सरकार दिवाली से पहले सड़कें खाली करा देगी। हम सरकार को चेतावनी देना चाहते हैं कि किसी भूल में न रहे और किसानों को भी कहते हैं कि तैयार रहे, अगर सरकार ने रास्ते खाली करवाने की कोशिश की, तो इस बार की दिवाली मोदी के दरवाजे पर मनाएंगे।