हांसी में धरना दे रहे एक और किसान को चक्कर आ गया। जिससे उनके सिर में चोट लगी है। वहीं, हिसार के अस्पताल में दाखिल घायल किसान कुलदीप की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। उनका हालचाल जानने के लिए महम के विधायक बलराज कुंडू पहुंचे और परिवार को मदद देने का एलान किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हांसी में लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे किसान को चोटिल होने पर हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव खेड़ी चौपटा निवासी शिखर चंद धरने पर थे। सुबह शौच आदि के लिए गए थे। कुछ देर बाद लौटे, तो चक्कर खाकर गिर गए। जिससे उनके सिर में चोट आई है।
शिखरचंद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर गंभीर घायल किसान कुलदीप सातरोड़ की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। महम के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने परिवार को मदद का एलान भी किया।
कुंडू ने कहा कि परिजन अगर जरूरत महसूस करें तो किसान कुलदीप सातरोड का इलाज मेदांता या किसी भी बड़े हॉस्पिटल में करवा सकते हैं। खर्च की परवाह न करें, आपसे पहले हॉस्पिटल में खड़ा मिलूंगा।