फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों ने किया हंगामा

Sat, 02 Nov 2013 07:32 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर बीके अस्पताल में काम कर रहे चतुर्थ श्रेणी के स्वास्थ्य कर्मियों ने शुक्रवार को हंगामा कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि ठेकेदार ने वेतन के लिए जो चेक दिए हैं वह बाउंस हो गए हैं।
विज्ञापन


मामले की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को मिली। प्रबंधन ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने पीएमओ कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की।

बीके अस्पताल में ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि तीन माह से उन्हें वेतन नहीं मिला। दिवाली का त्योहार होने के कारण जब उन्होंने ठेकेदार से एडवांस देने के लिए कहा तो कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन


इसके अलावा लंबित वेतन भुगतान करने का दबाव बनाए जाने पर जो चेक दिए गए थे वह बाउंस हो गए। जून में ठेके पर लगभग 70 स्वास्थ्य कर्मचारियों को रखा गया था।

गुस्साए कर्मियों को देख मौके पर पीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि ठेकेदार द्वारा वेतन को लेकर जो लापरवाही बरती जा रही है उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें