फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडीमेड गारमेंट की दुकान में लगी आग

Thu, 07 Nov 2013 08:28 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सारन क्षेत्र में एयरफोर्स रोड पर स्थित एक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में बुधवार रात आग लगने से लाखों रुपये के कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। शहर की एयरफोर्स रोड पर बनवारी लाल गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी इसी रोड पर गुप्ता क्लाथ हाउस के नाम से रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है।

बुधवार रात मार्केट के चौकीदार बद्री ने दुकान के अंदर से धुंआ निकलते हुए देखा। वह तुरंत ही बनवारी लाल के घर पर पहुंचा और आग लगने की जानकारी दी। दुकान को आग की लपटों से घिरा देखकर बनवारी लाल गुप्ता बेहोश हो गए।
विज्ञापन


गुप्ता के बेटे श्याम ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे हरियाणा व्यापार मंडल के जिला प्रधान राम जुनेजा बनवारी लाल गुप्ता को बीके अस्पताल लेकर पहुंचे।

बाद में फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दुकान के भूतल व प्रथम तल पर लगी आग पर पानी की बौछार कर काबू पाया। लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें