फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किकबॉक्सर मंजीत एशियन चैंपियनशिप के लिए चयनित

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। फरीदाबाद के किकबॉक्सर मंजीत सिंह नागिल का चयन भारतीय टीम में एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। पुणे में 18 से 20 नवंबर तक चली नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में नागिल ने महाराष्ट्र के किक बॉक्सर को हराकर अपने चयन को पक्का कर लिया। मंजीत अब भारत का प्रतिनिधित्व पुणे में ही 25 से 30 दिसंबर के बीच आयोजित होने वाली एशियन चैंपियनशिप के 95 किलोग्राम से ऊपर के भार वर्ग में करेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव संतोष अग्रवाल ने मंजीत सिंह के चयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस खिलाड़ी से उन्हें एशियन चैंपियनशिप में भी मेडल जीतने की पूरी-पूरी उम्मीद है। उन्होंने बताया कि मंजीत काफी बेहतरीन खिलाड़ी हैं। पूरा विश्वास है कि वह मेडल जीतने में कामयाब होगा और जिले के साथ प्रदेश व देश का नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें