फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखानी वरदान में गतिरोध खत्म

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Faridabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। भारी हंगामे के बाद आखिरकार शनिवार को लखानी वरदान ग्रुप में बोनस का वितरण शुरू हो गया। इस पूरे आंदोलन से दोनों पक्षों को नुकसान झेलना पड़ा है। बताया जाता है कि चार दिन काम बंद रहा, जिससे प्रबंधन एवं श्रमिकों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह श्रमिकों ने ज्यादा बोनस की मांग को लेकर सेक्टर-24 स्थित कंपनी के सामने हंगामा किया। इसके बाद वे मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर से मिलने पहुंचे। लेकिन वह नहीं मिलीं। हारकर कुछ मजदूरों ने प्रबंधन एवं श्रम विभाग के समझाने बुझाने पर बोनस लेना शुरू कर दिया। ऐसे में सभी श्रमिकों को प्रबंधन द्वारा तय किया गया बोनस ही लेना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि श्रमिक यहां पर हर साल की तरह 20 फीसदी बोनस मांग रहे थे। लेकिन प्रबंधन खराब माली हालत का हवाला देकर सिर्फ 8.33 फीसदी बोनस देने पर राजी था। इस पर पिछले चार दिन से कंपनी में गतिरोध चल रहा था। उप श्रमायुक्त डीएन कौशिक ने बताया कि श्रमिकों को यह समझाया गया कि कंपनी की हालत ठीक नहीं है। ऐसे में कंपनी रहेगी तो रोजगार रहेगा। इसलिए इस पर आर्थिक बोझ न डाला जाए। श्रमिक बात समझ गए और बोनस लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें