फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम में लगी आग

Mon, 25 Nov 2013 09:09 PM IST
नारनौल/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के नारनौल शहर के मोहल्ला चौधरीयान में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में सोमवार सुबह आग लगने से लाखों का सामान जल गया।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड ने करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शोरूम मालिक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

शहर के मोहल्ला चौधरीयान स्थित कलावती इंटरप्राइजिज नामकइलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में सोमवार सुबह छह बजे अचानक बिजली के शार्ट-सर्किट से आग लग गई।

शोरूम के अंदर धुआं उठता देखा पड़ोसियों ने फोन पर इसकी जानकारी शोरूम मालिक प्रवींद्र को दी। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां आग बुझाने में लगी रहीं, लेकिन तब तक आग शोरूम की तीसरी मंजिल तक फैल चुकी थी।
विज्ञापन


इससे शोरूम में रखे कूलर, पंखे, मोटर तथा इलेक्ट्रॉनिक्स का अन्य सामान जलकर खराब हो गया। शोरूम की दीवार और छतों में दरारें आ गईं।

नगर परिषद के ईओ हरदीप सिंह, डीएसपी जयपाल सिंह ने मौके का मुआयना किया। शोरूम के मालिक प्रवीन्द्र के अनुसार इस आग से उनका करीब 30-35 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें