फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ सौ संगठनों ने दी बिजली बिल बहिष्कार की चेतावनी

Sun, 22 Dec 2013 10:53 PM IST
भिवानी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम पर अतिरिक्त वसूली का आरोप लगाते हुए 150 से ज्यादा जनसंगठनों ने महापंचायत कर संघर्ष का ऐलान किया।
विज्ञापन



वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि अनाप-शनाप चार्ज वापस नहीं लिए गए और मीटरों को नहीं बदला गया तो वे बिल भरना बंद कर देंगे। महापंचायत ने चेतावनी दी कि आंदोलन को पूरे प्रदेश में फैलाया जाएगा। महापंचायत में सर्वसम्मति से भिवानी में सभी वार्डों में कमेटियों का गठन कर इन मुद्दों व बिजली समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करने का फैसला लिया गया। महापंचायत में 101 सदस्यों की भिवानी शहर की एक संसद का गठन कर इन समस्याओं का निदान करवाए जाने का निर्णय भी लिया गया।


रविवार को शगुन वाटिका में आयोजित महापंचायत में हरियाणा युवा शांति सेना प्रमुख संपूर्ण सिंह, भिवानी नगर परिषद के अध्यक्ष विजय पंचगांव और छह पूर्व अध्यक्षों की अगुवाई में ऐलान किया गया कि निगम उपभोक्ताओं को लूटने से बाज नहीं आया तोे बिल भरने बंद कर दिए जाएंगे। महापंचायत की अध्यक्षता पूर्व आईएएस अधिकारी आरपी सिंह ने की। महापंचायत में राजनीतिक दलों के नुमाइंदों के अलावा 150 से अधिक सामाजिक एवं अन्य जनसंगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


ये रहे प्रमुख मुद्दे
पांच घंटे चली महापंचायत में बिजली निगम की ओर से उपभोक्ताओं से संड्री चार्ज, फ्यूल चार्ज, फिक्स चार्ज और विकास शुल्क के नाम पर वसूली जा रही राशि बंद करने की मांग की गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिजली निगम ने बिजली मीटरों, ट्रांसफार्मरों, खंभों और तारों की खरीद में धांधली की है। पूर्व में लगाए गए मीटर सही होेने के बाद भी बार-बार मीटर बदलकर उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नए मीटर पुरानों से 40 फीसदी तेज चलते हैं, जिससे बिल ज्यादा आता है।

ये प्रस्ताव हुए पारित
महापंचायत में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें बिजली और उपकरणों की खरीद में धांधली की जांच करवाने, मीटर खरीद की जांच, बार-बार मीटर बदले जाने के मामले की जांच शामिल है। इनके अलावा उपभोक्ताओं से संड्री, फ्यूल सरचार्ज जैसी अन्य बढ़ोतरी, फिक्स चार्ज, विकास शुल्क बंद करने, रीडिंग के लिए पुन: स्लैब का निर्धारित करने, तेज चलने वाले मीटरों की जांच कर उपभोक्ताओं से वसूली गई राशि वापस करने, चार्जशीट किए गए अधिकारियों से नुकसान की राशि वसूलने, बिना कारण के बिजली बिलों की दरों में बढ़ोतरी बंद करने समेत कई प्रस्ताव पारित किए गए।

संपूर्ण सिंह बने महापंचायत के कन्वीनर
हरियाणा युवा शांति सेना प्रमुख संपूर्ण सिंह को आंदोलन की कमान सौंपी गई और उन्हें सर्वसम्मति से आगे से महापंचायत का कन्वीनर चुना गया। संपूर्ण सिंह ने कहा कि जब तक बिजली निगम की मनमानी व लूट बंद नहीं होती तब तक वे चुप नहीं बैठेंगे।

राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने की शिरकत
महापंचायत की खासियत यह रही कि इसमें कांग्रेस, भाजपा, हजकां, इनेलो, समस्त भारतीय पार्टी समेत तमाम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व नेताओं के अलावा किसान सभा, अग्रवाल सभा, धर्मसेना, जिंदगी लाइव, विभिन्न छात्र संगठनों, नगर व्यापार मंडल, सर्राफा मार्केट सहित 150 सामाजिक व दूसरे जनसंगठनों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
महापंचायत में पूर्व सांसद जंगबीर सिंह, भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ, इनेलो के शहरी अध्यक्ष पुनीत मस्ता, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता मामन चंद, समस्त भारतीय पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष नीलम अग्रवाल, भिवानी नगर सुधार मंडल की पूर्व अध्यक्ष पूनम सांगवान, पूर्व विधायक शशि परमार, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष किशन वर्मा, किसान संघर्ष समिति नेता कमल सिंह मंाढ़ी, किसान सभा के अध्यक्ष मा. शेर सिंह, राजपाल सिंह, अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश मान, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोहनलाल मक्कड़ उपस्थित रहे। इसके अलावा यंग लॉयर्स क्लब के अध्यक्ष राजनारायण पंघाल, परमजीत मड्डू, जनतंत्र मोर्चा से प्रो. केसी वर्मा, हजकां के जिला अध्यक्ष बहादुर चंद शर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल, भिवानी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मवीर नेहरा, भिवानी व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानुप्रकाश, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष आनंद सांगवान, महिला हजकां अध्यक्ष कुसुम शर्मा, इनेलो नेत्री अमन राघव और सर्वजातीय एकता मंच के अध्यक्ष शशि भूषण आदि उपस्थित थे।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें