फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: दिल्ली आ रहे यमुना के पानी में कितना अमोनिया? EC ने हरियाणा से मांगी रिपोर्ट, आतिशी ने लगाया था आरोप

Mon, 27 Jan 2025 05:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा

सार

Delhi Assembly Election: चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार को मंगलवार दोपहर तक इस मामले पर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
 
विज्ञापन
यमुना - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले पानी में अमोनिया के उच्च स्तर पर चुनाव आयोग ने हरियाणा से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। दरअसल दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने हरियाणा से आने वाले पानी में अमोनिया के उच्च स्तर की शिकायत चुनाव आयोग से की थी। इस पर एक्शन लेते हुए सोमवार को चुनाव आयोग ने हरियाणा से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन

मंगलवार तक मांगी रिपोर्ट
बता दें कि दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया और आरोप लगाया कि हरियाणा से दिल्ली को मिलने वाले पानी में अमोनिया का लेवल हाई है। सूत्रों ने कहा कि चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार को मंगलवार दोपहर तक इस मामले पर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

केजरीवाल को आरोप लगाकर भागने की आदत- सीएम सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि केजरीवाल की आरोप लगाकर भागने की आदत और सोच है। मैंने कहा कि आप (अरविंद केजरीवाल) अपने मुख्य सचिव को भेजें और मैं अपने मुख्य सचिव से कहूंगा कि सोनीपत में यमुना के पानी की गुणवत्ता की जांच करें, जहां से यह दिल्ली में प्रवेश करता है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल अमोनिया की बात करते हैं। वह पानी की कमी का दावा करते हैं, लेकिन कोई कमी नहीं है। समस्या वितरण प्रणाली में है। वह 10 साल में पानी के वितरण को ठीक से नहीं संभाल सके, जबकि उन्होंने मंच से वादा किया था। फिर भी लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। उन्होंने केजरीवाल को सलाह देते हुए कहा आरोप लगाने के बजाय उन्हें काम करना चाहिए। दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है और वह उन्हें सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें