फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाबाश: जहां खेले युवराज और कपिल देव वहां खेलती है अदिति, सोनीपत की ऑलराउंडर क्रिकेटर को मंत्री बेदी ने नवाजा

Mon, 27 Jan 2025 01:47 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा के सोनीपत की बेटी अदिति श्योराण उस क्रिकेट स्टेडियम में खेलती है जहां से युवराज सिंह और कपिल देव जैसे महान खिलाड़ी भारतीय टीम में खेल चुके हैं। आलराउंडर क्रिकेटर अदिति को हरियाणा के मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सम्मानित किया है। 
विज्ञापन
क्रिकेटर अदिति को सम्मानित करते मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गांव दुभेटा की बेटी अदिति श्योराण को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया गया। अदिति चंडीगढ़ की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में शामिल है। आदिति ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से आयोजित वनडे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अदिति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बेटी को सम्मानित किए जाने से जिले के साथ गांव में भी खुशी की लहर है।
विज्ञापन


अदिति बतौर ऑलराउंडर चंडीगढ़ की टीम की तरफ से खेलती है। वह टॉप ऑर्डर की बल्लेबाज और ऑफ स्पिन गेंदबाजी करती हैं। उनका अधिकतम बचपन गांव दुभेटा में ही बीता है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव खानपुर कलां स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल से हुई है। वह फिलहाल चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा हैं।

विज्ञापन


बेटी के लिए दादी और मां का योगदान 
दादा रघबीर सिंह श्योराण ने बताया कि कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बेटी अदिति को सम्मानित किया है। यह परिवार व गांव के लिए गर्व की बात है कि बेटी इतनी कम आयु में प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। हमें उम्मीद है कि अदिति आने वाले समय में देश के लिए खेलेगी। अदिति को आगे बढ़ाने में दादी मूर्ति देवी और मां अनू श्योराण का खास योगदान रहा है। अनु श्योराण शिक्षा विभाग में चंडीगढ़ में प्राध्यापिका हैं। 

सम्मान मिलने से बढ़ता है हौसला- अदिति
अदिति साल 2023 में अंडर-15 महिला आयु वर्ग में वनडे प्रतियोगिता खेल चुकी हैं। अदिति ने वर्ष 2024 में राष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा दिखाई थी। अदिति श्योराण चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट सीख रही हैं। यहीं से महान क्रिकेटर युवराज सिंह और कपिल देव निकले हैं। अदिति ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को सम्मान मिलना बेहद खुशी का पल होता है। जिससे खिलाड़ी का हौसला बढ़ता है और वह अपनी मेहनत को ओर ज्यादा कर देता है। अदिति का लक्ष्य महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनकर देश के लिए खेलना है।

लड़कों के प्रैक्टिस करती थी अदिति
अदिति पहली ऐसी महिला क्रिकेटर है जिसे सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम में ट्रेनिंग के लिए एडमिशन दिया गया था। 12 साल की उम्र में अकादमी के लड़कों के साथ अकेली लड़की प्रैक्टिस करती थी। अदिति के कारण ही अब सेक्टर 16 के स्टेडियम में सभी लड़कियों के लिए दरवाजे खुल गए। पहले स्टेडियम में सिर्फ लड़कों की एंट्री थी। मामला चंडीगढ़ के एडवाइजर और पंजाब के राज्यपाल और यूटी प्रशासक तक पहुंचा तब खेल विभाग को इसके लिए आर्डर जारी करने पड़े। हरियाणा सरकार ने इतनी कम उम्र में एक लड़की के जज्बे को देखते हुए गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया है। समान समझ में सम्मान पाने वाली अदिति एकमात्र खिलाड़ी थी।
विज्ञापन

बेटी ने  गांव का गौरव बढ़ाया करेंगे सम्मानित- सरपंच विकास आर्य
गांव के सरपंच विकास आर्य ने कहा कि पहली बार गांव की किसी बेटी को इतनी कम उम्र में हरियाणा सरकार की ओर से यह सम्मान दिया गया है। पूरे गांव के लिए यह गौरव की बात है। ग्राम पंचायत की ओर से अदिति को सम्मानित किया जाएगा और गांव के गौरवपट पर अदिति का नाम अंकित किया जाएगा। यह सम्मान गांव की दूसरी बेटियों को भी आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा। 

गली क्रिकेट में अपनी टीम को बनाया चैंपियन 
चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित सेक्टर 9 स्थित कार्मेल कान्वेंट स्कूल की छात्रा और चंडीगढ क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) की तरफ से खेलने वाली अदिति ने जुलाई 2024 में आयोजित पहले महिला गली क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन से संयुक्त रूप से अपनी टीम को चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई थी। अदिति ने सभी मैच में नाबाद रहते हुए चार बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी जीता। स्टेट लेवल पर अदिति गोल्ड सिल्वर और कांस्य पदक खेलों में जीत चुकी है।

चंडीगढ़ टीम को नेशनल टूर्नामेंट में करेंगे लीड 
अदिति 29 जनवरी से 3 फरवरी तक उदयपुर राजस्थान में होने वाले 68 में नेशनल स्कूल गेम्स में चंडीगढ़ महिला क्रिकेट टीम के लिए चुनी गई है। अदिति चंडीगढ़ टीम का नेतृत्व करेंगी। इससे पहले चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के जोनल मुकाबले में भी अदिति टीम की कप्तानी कर चुकी है। हाल ही में बीसीसीआई की ओर से गुजरात के सूरत में आयोजित महिला वनडे टूर्नामेंट में अदिति का चयन चंडीगढ़ टीम से हुआ था। अदिति सबसे युवा बल्लेबाज के तौर पर टीम में चुनी गई थी। गली क्रिकेट टूर्नामेंट 14 से 18 साल की लड़कियों के लिए हुआ था अदिति ने सबसे अधिक रन और विकेट अपनी टीम की तरफ से लिए थे। टूर्नामेंट में ओवरऑल बेस्ट ऑलराउंडर थी। चंडीगढ़ सेक्टर 9 स्थितकार्मेल कान्वेंट स्कूल प्रिंसिपल सिस्टर शैफाली ने भी अदिति के गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मान किया जाने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें