फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: दो ट्रकों के बीच दबी कार, फिरोजाबाद के एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत आठ लोगों की मौत, तीन गंभीर

Fri, 22 Oct 2021 10:09 AM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (झज्जर)

सार

बहादुरगढ़ में भीषण हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। ये सभी राजस्थान में गोगामेड़ी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। इस दौरान सड़क पर खड़े ट्रक से टकराने की वजह से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
हादसे में कार के उड़े परखच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बादली(बहादुरगढ़) में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत 8 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया । ये सभी राजस्थान में गोगामेड़ी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। इस दौरान सड़क पर खड़े ट्रक से टकराने की वजह से यह हादसा हुआ। सभी शव पोस्टमार्टम के लिए शव गृह पहुंचा दिए गए। हादसे का शिकार लोग उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद और मैनपुरी जिले के निवासी थे ।

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद व मैनपुरी जिले के 11 लोग राजस्थान के गोगामेड़ी मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। इनमें मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गांव गोंदई निवासी आरती पत्नी मुकेश, उनकी बेटी आंशी पुत्री मुकेश, फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नंगला अनूप निवासी शिव कुमार, मुन्नी देवी, मनोज, स्वीटी, प्रियांशू, खुशबू, श्री और उनके पड़ोसी बबलू आदि 11 लोग टैक्सी से गोगामेड़ी मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। कार को फिरोजाबाद के गांव करहेटा निवासी अमन चला रहा था।

शुक्रवार सुबह करीब चार बजे केएमपी पर बादली से 5-6 किलोमीटर आगे बाढ़सा के निकट सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को बचाने के लिए कार चालक ने ब्रेक लिए तो पीछे से आ रहा ट्रक उनकी कार में जा घुसा। जिससे कार आगे-पीछे दोनों ट्रकों के बीच फंस गई। जिसकी वजह से कार सवार 11 में से 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-हिसार: प्रेम-प्रसंग में मुनीम की हत्या कर खेत में फेंका शव, मालिक की चचेरी बहन से था अफेयर

विज्ञापन

                             हादसे के बाद शव अस्पताल लेकर आई पुलिस।

मरने वालों में शिवकुमार (60), मुन्नी देवी पत्नी शिव कुमार (55), मनोज पुत्र शिव कुमार (30), स्वीटी पत्नी मनोज (25), मनोज की बहन खुशबू, मनोज की दूसरी बहन का बेटा प्रियांशु (15), मनोज की बेटी श्री (डेढ़ साल) और पड़ोसी बबलू शामिल हैं। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हुई है।

गंभीर रूप से घायल आरती को पहले झज्जर के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। उसकी बेटी आंशी (4 वर्ष) का इलाज बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में किया जा रहा है। दर्दनाक हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। पुलिस ने आरती की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गंभीर रूप से घायल आरती का इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कार से बाहर निकलवाकर बहादुरगढ़ शव गृह में रखवा दिया। हादसों की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने मौके का मुआयना किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें