दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता के साथ मारपीट करने और जबरन गर्भपात करवाने पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
हरियाणा के जींद की अर्बन एस्टेट निवासी शालिनी (26) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 अक्तूबर 2011 को उसकी शादी अर्बन एस्टेट जींद निवासी नवनीत के साथ हुई थी।
शादी के कुछ समय बाद ही उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और दहेज की डिमांड करने लगे। इस दौरान उसके साथ मारपीट करते थे।
उसकी सास कृष्णा ने उसके साथ मारपीट की और पेट पर लात मार दी। इस दौरान वह गर्भवती थी। 17 नवंबर को शहर के एक निजी अस्पताल में जबरदस्ती उसका गर्भपात करवा दिया।
बाद में वह अपने मायके में चली गई। पुलिस ने इस मामले में पति नवनीत, देवर अरविंद और सास कृष्णा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और जबरदस्ती गर्भपात करवाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति नवनीत को गिरफ्तार कर लिया।