फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के बावजूद लग रहे प्राइवेट स्कूल

Thu, 02 Jan 2014 09:15 PM IST
अमर उजाला, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ने व सरकार की ओर से छुट्टी के आदेश के बावजूद क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल संचालक अपनी मनमर्जी से स्कूल लगा रहे हैं। जिसके कारण नौनिहालों को ठंड में ठिठुर कर स्कूल जाना पड़ रहा है। जबरदस्त पड़ रही ठंड के कारण सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों को एक जनवरी से दस जनवरी तक बंद रखने के आदेश दे रखें हैं।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी संतोष तंवर ने वीरवार को जिला के कई निजी स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महेंद्रगढ़ के आपीएस स्कूल, माडर्न स्कूल, भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गांव बाघोत स्थित शिव हाई स्कूल की छुट्टी कराई।

इस बारे में उपायुक्त डीके बेहेरा ने बताया कि बढ़ती सर्दी और बच्चों के  स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में आगामी 12 जनवरी तक अवकाश की घोषणा की गई है। इस दौरान विद्यालयों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। अगर कोई भी विद्यालय खुला मिला तो अनुशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें