फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरबदल: मुख्यमंत्री कार्यालय के अफसरों के विभाग सवा माह में ही बदले, प्रधान सचिव की जिम्मेदारी और बढ़ी

Sun, 22 Aug 2021 02:24 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री कार्यालय के अफसरों के 8 जुलाई को आवंटित विभागों में 18 अगस्त को फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर के महकमों में वृद्धि हुई है। अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल के पास दस व उप प्रधान सचिव आशिमा बराड़ के पास 12 विभाग रहेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनाेहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय के अफसरों के विभागों में सवा माह के भीतर एक और बदलाव हुआ है। 8 जुलाई को आवंटित विभागों में 18 अगस्त को फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर के महकमों में वृद्धि हुई है। अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल के पास दस व उप प्रधान सचिव आशिमा बराड़ के पास 12 विभाग रहेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी ओवरआल प्रभारी होंगे। उनके पास सबसे अहम 11 विभाग रहेंगे। जिनमें विधायी कार्य, संसदीय मामले, आबकारी विभाग, सिंचाई, सामान्य प्रशासन, कार्मिक, विजिलेंस, सीआईडी, गृह, जेल, स्थानीय निकाय , नगर एवं ग्राम योजना इत्यादि शामिल हैं।

वी उमाशंकर के पास वित्त, कृषि, श्रम-रोजगार, बिजली, राजस्व, परिवहन व उड्डयन समेत कुल 12 विभागों का जिम्मा रहेगा। सलाहकार योगेंद्र चौधरी को कला एवं संस्कृति, सामाजिक न्याय, पर्यटन, पशुपालन, आईटीआई, रिसोर्स मोबलाइजेशन इत्यादि 8 विभाग दिए गए हैं। अमित अग्रवाल के पास आयुष, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, विकास व पंचायत व वन इत्यादि विभाग रहेंगे। आशिमा बराड़ को चुनाव, पर्यावरण, खाद्य एवं आपूर्ति, मत्स्य, हाउसिंग, जन स्वास्थ्य, खेल, महिला एवं बाल विकास व पीडब्ल्यूडी विभाग का जिम्मा मिला है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के प्रधान ओएसडी नीरज दफ्तुआर के पास जन संपर्क विभाग रहेगा। ओएसडी सतीश कुमार मुख्यमंत्री घोषणाएं-राहत कोष, वक्फ बोर्ड व हरियाणा ग्रामीण विकास फंड का कामकाज देखेंगे। ओएसडी भूपेश्वर दयाल के पास शिकायतें व सुधांशु गौतम के पास ऑनलाइन तबादले व एचआरएमएस का दायित्व रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें