नवंबर में आमतौर पर 3.8 एमएम सामान्य बारिश दर्ज की जाती है। बीते नवंबर में सिर्फ 0.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, दिसंबर में सामान्य बारिश 8.8 एमएम दर्ज की जाती है। मगर अभी तक बारिश की एक बूंद भी नहीं पड़ी है। 31 दिसंबर को भी अगर बारिश नहीं हुई तो 24 साल में तीसरी बार ऐसा साल होगा, जब शून्य बारिश दर्ज की गई हो। साल 2024 में 26.1 एमएम, साल 2023 में 2.9 एमएम, साल 2022 में 0.0, 2021 में 2.5, 2020 में 2.2, 2019 में 11.8 एमएम, 2018 में 5.4 एमएम, 2017 में 5.3 एमएम, 2016 में 2.6 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. रविंद्रा खैवाल ने बताया, बारिश नहीं होने से प्रदूषण के कण हवा में है। इससे लोगों को खराश, खांसी व अन्य दिक्कतें हो रही हैं। बारिश होने से प्रदूषण के कण बह जाते हैं। इस समय हवा की गति भी कमजोर है। इससे भी असर पड़ रहा है।
दिन में और गिरा तापमान, आज इन शहरों में बारिश के आसार
हरियाणा में दिन के वक्त ठंड और बढ़ गई है। राज्य में दिन के तापमान में औसतन 2.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में सबसे कम अधिकतम तापमान सोनीपत में 14.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, रात का सबसे कम तापमान 3.8 डिग्री नारनौल में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, एक जनवरी को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत व जींद में बारिश की संभावना है।