फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: पुलिस ने पशुओं ठसाठस भरा ट्रक पकड़ा, मुंह-पांव बंधे 33 भैंस और कटड़े बरामद किए, तीन गिरफ्तार

Tue, 05 Sep 2023 11:13 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी सिटी थाना पुलिस लोहारू चौक पर चेकिंग अभियान चलाए हुए थी। उसी दौरान टीम ने राजस्थान रजिस्ट्रेशन नंबर के एक ट्रक को रुकवाया। तलाशी लेने पर ट्रक में भैंस व कटड़े मिले और गिनती करने पर संख्या 33 मिली।
विज्ञापन
मौके से पकड़ा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में चेकिंग अभियान के दौरान सिटी थाना पुलिस टीम ने भैंस और कटड़ो से ठसाठस भरा एक ट्रक पकड़ा है। ट्रक में 10 भैंस और 23 कटड़े मिले। पुलिस ने ट्रक सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम सिटी थाना पुलिस लोहारू चौक पर चेकिंग अभियान चलाए हुए थी। उसी दौरान टीम ने राजस्थान रजिस्ट्रेशन नंबर के एक ट्रक को रुकवाया। तलाशी लेने पर ट्रक में भैंस व कटड़े मिले और गिनती करने पर संख्या 33 मिली। वहीं, उनके मुंह और पांव बंधे मिले। ट्रक में तीन लोग सवार मिले।

पूछताछ करने पर उन्होंने अपनी पहचान झुंझनू के ढाणी बडान निवासी धर्मपाल, झुंझनू के गांधी निवासी रमजान और झुंझनू के पिपली चौक निवासी शाकिब के रूप में बताई। पुलिस टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर ट्रक व भैंस-कटड़ो को कब्जे में ले लिया। तीनों के खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें