हिसार में एक महिला की मौत हो गई है। परिजनों ने शनिवार को ससुरालवालों के खिलाफ आरोप लगाया कि उन्होंने उसे जहर दिया है। महिला का पति पुलिस में है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मृतका की पहचान ऐलनाबाद निवासी करीब 24 वर्षीय शैलजा के तौर पर हुई है।
ऐलनाबाद निवासी करीब 24 वर्षीय शैलजा की संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार को मौत हो गई। मृतका के भाई राकेश ने बताया कि उसकी बहन की शादी करीब 3 साल पहले ऐलनाबाद के गांव कालुवाला निवासी परवीन के साथ हुई थी। परवीन हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल है। आरोप है कि ससुरालजनों ने शैलजा को जहर दिया।
राकेश ने बताया कि इसके बाद उसे कल हिसार के आधार अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां आज उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही। फिलहाल परिजनों ने नागरिक अस्पताल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और परिजनों ने बात कर रही है।