फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवकों ने दो पर किया धारदार हथियार से हमला, कुत्ते को भी मारा चाकू

Mon, 12 Dec 2022 08:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

युवक चाकू को वहीं पर छोड़कर भाग गए। जिसे बरामद कर पुलिस को सौंप दिया है। दिल्ली कैंप के लोगों ने रात को एकत्रित होकर रोष जताया। उन्होंने क्षेत्र में नशा बेचने का आरोप लगा मादक पदार्थ तस्करों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
लाजपत नगर में रोष जताते क्षेत्रवासी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में लाजपत नगर, दिल्ली कैंप निवासी युवक ने आरोप लगाया कि दो युवकों ने उनके चचेरे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इतना ही नहीं एक बेजुबान कुत्ते पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


लाजपत नगर निवासी भीम सेन ने बताया कि रविवार रात को वह घर के अंदर बैठे थे। इसी बीच गली में उन्हें शोर सुनाई दिया। जिस पर वह बाहर गए। उन्होंने देखा कि विशाल और रोहित नाम के दो युवक हाथ में चाकू लेकर उनके चचेरे भाई भारत से झगड़ा कर रहे थे।

जब उन्होंने कारण पूछा तो उन्होंने उन दोनों पर हमला कर दिया। चचेरे भाई भारत की अंगुली पर चोट लगने से वह घायल हो गए। इतना ही नहीं युवकों ने एक बेजुबान कुत्ते पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिस पर लोगों के एकत्रित होने पर वह भाग गए। भीम सेन का कहना है कि वह कुत्ते को लेकर स्ट्रीट लाइफ एनजीओ चलाने वाले प्रदीप के पास गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुत्ते की सर्जरी करानी होगी। युवक चाकू को वहीं पर छोड़कर भाग गए। जिसे बरामद कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद लोगों ने एकत्रित होकर रोष जताया। उन्होंने क्षेत्र में नशा बेचने का आरोप लगा मादक पदार्थ तस्करों पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें