फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडली बॉर्डर हत्याकांड: सोनीपत में आरोपी निहंगों का रिमांड 2 दिन बढ़ा, वीडियो के आधार पर होगी दूसरे आरोपियों की पहचान

Sat, 23 Oct 2021 03:38 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत

सार

कुंडली बॉर्डर हत्याकांड मामले में आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया। सोनीपत में आरोपी निहंगों का रिमांड 2 दिन बढ़ गया है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर दूसरे आरोपियों की पहचान करेगी। बता दें कि पंजाब के तरनतारन के युवक की हत्या कर शव को बैरिकेड पर लटका दिया गया था।
विज्ञापन
आरोपियों को कोर्ट में पेश करने लाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर हुई लखबीर सिंह की हत्या के मामले में शनिवार को 4 निहंग आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। पुलिस की मांग पर आरोपियों को अदालत ने फिर से दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले आरोपी सरबजीत को 7 दिन, तो नारायण सिंह, भगवंत सिंह व गोविंद सिंह को 6 दिनों के रिमांड पर भेजा गया था, जिसके पूरा होने पर उन्हें क्राइम ब्रांच ने शनिवार को अदालत में पेश किया। पुलिस ने आरोपियों का रिमांड बढ़ाने के पीछे तर्क दिया है कि उनसे वीडियो के आधार पर उन लोगों की पहचान करवाई जाएगी, जो हत्याकांड में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हिसार: रैगिंग से परेशान एमबीबीएस छात्रा अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की पहली मंजिल से कूदी, सीनियर छात्राएं हॉस्टल में शराब मंगवा करती थीं अश्लील छेड़छाड़

हाथ-पैर काटकर की गई थी लखबीर की हत्या
इसके अलावा वीडियो वायरल करने वालों की पहचान के प्रयास भी पुलिस कर रही है। खास बात यह है कि अदालत ने आरोपियों को रिमांड के दौरान परिजनों से मिलने की अनुमति दे दी है। 15 अक्तूबर को कुंडली बॉर्डर पर निहंगों के डेरे के पास पंजाब के तरनतारन जिले के युवक लखबीर सिंह के हाथ-पैर काटकर हत्या कर दी गई थी और उसे बैरिकेड से लटका दिया गया था। वारदात के 4 आरोपियों को सोनीपत की क्राइम ब्रांच ने गिफ्तार किया था। डीएसपी हैडक्वार्टर वीरेंद्र राव ने बताया कि आरोपियों से वायरल वीडियो से संबंधित कुछ पूछताछ करनी है, जिसके लिए उन्हें अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें