सोनीपत स्थित कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के युवक लखबीर सिंह की बर्बरतापूर्वक हत्या के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवक निहंगों के पूछे जाने पर 30-30 हजार रुपये दिए जाने की बात स्वीकार करता नजर आ रहा है।
पहले वायरल वीडियो में युवक का शव एक बैरिकेड पर लटका हुआ दिखाई दे रहा था। जिसके आसपास कुछ निहिंग दिख रहे हैं। अब बुधवार को एक नया वीडियो सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडियो युवक के हाथ व पैर काटने से पहले का है, जिसमें वह लोगों के पूछने पर कुछ बता रहा है।
युवक को पीटा जरूर गया है। उसके उसके चेहरे व हाथ-पैरों से खून बहता दिख रहा है। वीडियो में युवक कह रहा है कि उन लोगों को 30-30 हजार रुपये देने का वायदा किया गया है। साथ ही वह किसी युवक का नंबर बता रहा है। आसपास खड़े लोग उससे नंबर पूछ रहे हैं, जिसे वह टुकड़ों में बोल रहा है।