फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: कुंडली बॉर्डर पर निहंग फिर विवादों में, इस बार मुर्गा नहीं देने पर पोल्ट्री फार्म के कारिंदे को पीटा, वीडियो वायरल

Thu, 21 Oct 2021 03:59 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर निहंग की ओर से फिर मारपीट का मामला सामने आया है। मुर्गा नहीं देने पर पोल्ट्री फार्म के कारिंदे और बिहार के रहने वाले युवक की पिटाई की गई। निहंग ने उसे डंडे से पीटा, जिसके चलते उसे पैरों में चोटें आई हैं। पीड़ित मनोज कुमार ने बताया कि वह दुकानदार के पास मुर्गे लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
निहंग की पिटाई से घायल हुआ युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में निहंग लगातार चर्चा में है। युवक की नृशंस हत्या की जिम्मेदारी लेने, केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ फोटो वायरल होने का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब एक निहंग युवक पर पोल्ट्री फार्म के कारिंदे ने मुर्गा देने से इनकार करने पर लाठी से बुरी तरह पिटाई करने का आरोप लगाया है। हमले में उसके पैर का मांस फट गया, जिसे सोनीपत के जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी निहंग नवीन संधू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाबा अमन सिंह के डेरे का बताया गया है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-पीएम मोदी ने की मनोहर लाल की तारीफ: कहा- हरियाणा को मिली ईमानदार सरकार, उनके प्रयोगों से हम भी लेते हैं सीख
 

बिहार के जिला दरभंगा के गांव कन्हौठी निवास मनोज पासवान ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के गांव सिंघु में सिंह पोल्ट्री फार्म पर करीब 15 साल से मजदूरी करता है। वह गुरुवार को रेहड़ी में मुर्गे लेकर कुंडली की तरफ आ रहा था इसी दौरान बाबा अमन सिंह डेरे के निहंग सिख करनाल के गगसीना गांव निवासी नवीन संधू ने उसका रास्ता रोक लिया। संधू ने मनोज से एक मुर्गा देने को कहा। जब उसने इनकार किया तो आरोपी ने उस पर बीड़ी पीने का आरोप लगाकर लाठी से हमला कर दिया। उसके पैर का मांस फट गया। उसके साथी पप्पू से भी मारपीट की गई। 

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के कुछ वॉलंटियर व किसानों ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मनोज ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने काफी सख्ती दिखाई तो निहंग राजा राज सिंह, बाबा धर्मसिंह, बाबा गुरुसेवक व अन्य मौके पर पहुंच गए। निहंग जत्थेदार राजा राज सिंह ने कुंडली थाना पुलिस को सूचना दी और नवीन संधू को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने नवीन को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

किसान आंदोलन से शुरुआत से जुड़ा है आरोपी 
नवीन संधू किसान आंदोलन से शुरुआत से ही जुड़ा हुआ है। उसकी मुलाकात बाबा अमन सिंह से हुई। 13 अप्रैल को बैसाखी के दिन नवीन संधू ने अमृत चखा और निहंग सिख बन गया। इसी वजह से अभी उसके बाल भी छोटे हैं। इस पर कई सवाल उठ रहे थे। करनाल के किसान नेताओं ने इसकी पुष्टि की कि नवीन संधू नकली नहीं, बल्कि असली निहंग सिख है। 

पूरे मामले की तह तक जाए पुलिस 
निहंग जत्थेदार राजा राज सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पूरे मामले की तह तक जाने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि मामले में अमन सिंह से भी पुलिस पूछताछ करना चाहे तो कर सकती है। निहंग जत्थेदार इसका विरोध नहीं करेंगे। 

मुर्गा मांगने को लेकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।  - वीरेंद्र कुमार, डीएसपी सोनीपत


युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में लाया गया था। हमले में उसके पैर का मांस फट गया है। उसका उपचार किया गया है।  - डॉ. संदीप मलिक, चिकित्सक सामान्य अस्पताल सोनीपत

विज्ञापन


किसान आंदोलन के दौरान हिंसक घटनाएं

  • 12 अप्रैल को कुंडली बार्डर पर निहंग ने युवक शेखर पर तलवार से जानलेवा हमला।
  • 12 जून को सेरसा गांव के तत्कालीन पंच रामनिवास पर हमला।
  • 3 अगस्त को सीआरपीएफ जवान पर जानलेवा हमला, 10-15 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा दर्ज हुआ।
  • 2 अक्तूबर को लंगर में दाल लेने गए युवक राजू पर तलवार से हमला, गंभीर रूप से घायल।
  • मनौली के कार सवार किसान पर जानलेवा हमला, गाड़ी तोड़ी
  • कुंडली में दुकान में घुसकर दुकानदार पर हमला।
  • 15 अक्तूबर को पंजाब के लखबीर की नृशंस हत्या। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें