फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: नगरपालिका पार्षद पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का बनाया दबाव, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

Fri, 11 Aug 2023 11:20 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

कुंडली निवासी वार्ड-5 से पार्षद निरंजन ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया आईडी रेड से उनके टेलीग्राम पर कॉल की गई। कॉल रिसीव करने पर दूसरी तरफ से कोई युवक उन्हें गालियां देने लगा। बार-बार कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई। धार्मिक अभद्र टिप्पणी की गई।
विज्ञापन
थाना कुंडली सोनीपत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में कुंडली नगरपालिका के वार्ड-5 से पार्षद को सोशल मीडिया पर कॉल कर जान से मारने की धमकी देने और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का दबाव बनाया गया। टेलीग्राम पर कॉल कर उन्हें धमकी दी गई। हिंदूवादी संगठन का नाम लिखकर पार्षद को इसका सदस्य बताकर गालियां दी गई। पीडि़त ने मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
कुंडली निवासी वार्ड-5 से पार्षद निरंजन ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया आईडी रेड से उनके टेलीग्राम पर कॉल की गई। कॉल रिसीव करने पर दूसरी तरफ से कोई युवक उन्हें गालियां देने लगा। बार-बार कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई। धार्मिक अभद्र टिप्पणी की गई। उन्होंने बार-बार कॉल को डिस्कनेक्ट करना शुरू कर दिया। इसी बीच उनके नंबर को एक ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप का नाम डॉट था। उसमें उन पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का दबाव बनाया गया।

उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। निरंजन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने परेशान होकर अपने मोबाइल का इंटरनेट का डाटा बंद कर दिया। उनके मोबाइल पर हिंदूवादी संगठन का नाम लिखकर गालियां व धमकी दी गई कि मैं बनाऊंगा तुझे दल का नेता। जिस पर उन्होंने परेशान होकर पुलिस को शिकायत दी। उनका कहना है कि मामला काफी गंभीर है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जिस पर पुलिस ने उनके बयान पर धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


धमकी देने वाला बोला पीओके से बोल रहा, लोकेशन डालू
निरंजन का आरोप है कि कॉल करने वाले ने कहा कि वह पाकिस्तान ने अवैध कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से बोल रहा है। साथ ही उन्हें कहा कि लोकेशन डाल दूं क्या। उन्होंने बताया कि आरोपी हरियाणवी भाषा में बोल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें