फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर: चाकू दिखाकर महिला से किया दुष्कर्म, चाय पीने के बहाने घर में घुसा था आरोपी

Fri, 12 Nov 2021 02:16 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर

सार

यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। आरोपी महिला के घर में चाय पीने के बहाने घुसा था। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला ने आरोपी पर और भी आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर की एक कॉलोनी में व्यक्ति ने घर में घुसकर चाकू के बल पर महिला से दुष्कर्म किया। आरोपी चाय पीने के बहाने घर में आया था। महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित भी किया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने आरोपी व्यक्ति पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि सहारनपुर के सरसावा निवासी कुलदीप शर्मा का विवाह उनकी कॉलोनी की ही एक महिला से हुआ था। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-चरखी दादरी विमान हादसे के 25 साल पूरे: हरियाणा में हुआ था देश का सबसे भयंकर प्लेन क्रैश, 349 लोगों की गई थी जान

अब कुलदीप शर्मा का वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं चल रहा था। जिसके चलते उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया था। अब उसकी पत्नी उनकी कॉलोनी में ही अपने मायके आई हुई है, जिसके चलते आरोपी का उनके घर आना-जाना शुरू हो गया। महिला ने बताया कि 24 सितंबर की दोपहर करीब एक बजे वह अपने घर पर अकेली थी। तभी आरोपी कुलदीप शर्मा उनके घर में घुस गया। आरोपी नशे में था। आरोपी ने उससे चाय पीने की इच्छा जाहिर की। जब वह चाय बनाने के लिए रसोई में गई तो आरोपी भी उसके पीछे रसोई में चला गया और जबरन उसे पकड़कर कमरे में ले गया। 
विज्ञापन


इस दौरान चाकू के बल पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित भी किया। धमकाया कि यदि उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। जिसके चलते उसने अब तक यह बात किसी को नहीं बताई थी। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-सोनीपत डबल मर्डर: दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवान व भाई के दोनों हत्यारोपी दबोचे, हरियाणा पुलिस ने रखा था एक लाख का इनाम

25 साल से अलग रह रहे पति पर दुष्कर्म का आरोप
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 25 साल से अपने पति से अलग रहती है। 8 नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर पर थी। तभी उसका पति जबरन उसके घर में घुस गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। जाते समय आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले में पीड़िता के आरोपी पति पर केस दर्ज कर लिया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें