फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranjit singh murder case: हत्या और दुष्कर्म के चार मामलों में सजा पा चुका राम रहीम, अब एक केस पेंडिंग

Mon, 18 Oct 2021 06:16 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा

सार

डेरा प्रमुख राम रहीम को रंजीत हत्याकांड में सोमवार को सजा सुनाई गई है। यह चौथा मामला है, जब उसे सजा हुई है। इससे पहले दुष्कर्म के दो और हत्या के एक मामले में उसे सजा हो चुकी है। अब उसके खिलाफ एक मामला रह गया है, जिसमें फैसला आना बाकी है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह के खिलाफ सीबीआई न्यायालय में चार अलग-अलग मामलों की सुनवाई चल रही थी।

 
विज्ञापन
राम रहीम को सजा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह के खिलाफ सीबीआई न्यायालय में चार अलग-अलग मामलों की सुनवाई चल रही थी। इनमें साध्वी यौन शोषण के दो केस, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड और रणजीत सिंह हत्याकांड मामला शामिल है, जिसमें उसे सजा सुनाई जा चुकी है। इसके अलावा एक साधुओं को नपुंसक बनाने का मामला भी है, जिसमें फैसला आना बाकी है। सोमवार को रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में न्यायालय ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है। इससे पहले साध्वी यौन शोषण के दो अलग-अलग मामलों की सुनवाई करते हुए 10-10 साल की सजा न्यायालय की ओर से उसे सुनाई जा चुकी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-Ranjit singh murder case: राम रहीम को सजा सुनाने के बाद और सख्त हुआ रोहतक की सुनारिया जेल का पहरा

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले में गुरमीत सिंह को उम्रकैद की सजा हो चुकी है। अब रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में भी उम्रकैद की सजा के साथ-साथ 31 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है। ये चारों मामले सीबीआई की कोर्ट में विचाराधीन थे और उनमें फैसला आया है। अब साधुओं को नपुंसक बनाने का मामला विचाराधीन रह गया है, जो पंचकूला के ही एक न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें-रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम समेत पांचों दोषियों को उम्रकैद की सजा, 19 साल बाद परिवार को मिला इंसाफ

हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा सिरसा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां पहले भी विवादों में बना रहा था। 25 अगस्त 2017 को साध्वियों का यौन शोषण करने के मामले में अदालत द्वारा दोषी करार दिया गया था। इस मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला और सिरसा में हिंसा भड़की थी। जिसमें कई लोगों की जानें गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें