आरोपियों को कोर्ट में पेश करने लाई पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत के खरखोदा की रेसलर निशा दहिया और उनके भाई सूरज की हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी कोच पवन और उसके साले सचिन को पुलिस ने शनिवार को सोनीपत कोर्ट में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सम्मुख पेश किया। पुलिस ने दोनों का 5 दिन का रिमांड कोर्ट से मांगा। कोर्ट ने सुनवाई के बाद दोनों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान इनसे सीसीटीवी की डीवीआर बरामद करने का प्रयास करेगी। साथ ही वारदात स्थल पर लेकर जाएगी।