फतेहाबाद में शनि मंदिर में दानपात्र तोड़ नकदी चुरा ले गए चोर
फतेहाबाद में देर रात को चोर पुरानी तहसील चौक स्थित मंदिर में घुसकर दानपात्र तोड़कर करीब 50 हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गए। घटना का पता सुबह चला जब पुजारी मंदिर में पहुंचा और मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आई है लेकिन उसमें साफ नजर नहीं आ रहा है।
मामले के मुताबिक पुरानी तहसील चौक में ऊंचाई पर श्रीबालाजी हनुमान सेवा मंडल की तरफ से शनि देव मंदिर का संचालन किया जा रहा है। रोजाना की तरह मंगलवार सुबह जब पुजारी मौके पर पहुंचा तो दानपात्र का कुंडा खुला हुआ था और उसमें से नकदी गायब थी। पुजारी के मुताबिक करीब 45 से 50 हजार रुपये की नकदी थी। चोर मंदिर में ऊपर के रास्ते से अंदर घुसे और घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मामले को लेकर सूचना मिली थी, टीम के साथ मंदिर में पहुंचे है। करीब 50 हजार रुपये की नकदी मंदिर के दानपात्र से चोरी हुई है। सीसीटीवी है लेकिन फुटेज साफ नहीं आ रही है।
- प्रहलाद सिंह, जांच अधिकारी