फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Politics: हरियाणा चुनाव नतीजों पर कांग्रेस की समीक्षा, 20 सीटों पर दोबारा गिनती की मांग

Fri, 11 Oct 2024 12:13 PM IST
नवीन दलाल एएनआई, हरियाणा

सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद ईवीएम गड़बड़ी को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से 20 सीटों पर फिर गिनती की मांग की है। 
विज्ञापन
सांसद प्रमोद तिवारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस ने समीक्षा बैठक कर नतीजों पर चर्चा की। पार्टी सांसद प्रमोद तिवारी ने बताया कि कल हुई बैठक में विस्तृत चर्चा की गई और आने वाले समय में और भी बैठकें होंगी। इन बैठकों में लिए गए निर्णयों को सार्वजनिक किया जाएगा। तिवारी ने यह भी कहा कि अगर किसी प्रकार का सुझाव आता है, तो पार्टी उसका पालन करेगी।

विज्ञापन

 

 

चुनाव आयोग से मुलाकात और 20 सीटों पर दोबारा गिनती की मांग
चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस को जानबूझकर 20 सीटों पर हराया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शुरुआत में इन सीटों पर आगे चल रही थी, लेकिन बाद में मतगणना की प्रक्रिया को धीमा कर दिया गया, जिससे संदेह उत्पन्न हुआ। प्रमोद तिवारी ने कहा कि चुनाव न केवल निष्पक्ष होने चाहिए, बल्कि पारदर्शी भी होने चाहिए। उन्होंने मांग की कि इन 20 सीटों पर फिर से गिनती कराई जाए ताकि चुनाव प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों को समाप्त किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की समीक्षा बैठक पर पार्टी नेता पवन खेड़ा ने कहा कि पार्टी के अंदर चर्चा होगी, पार्टी के अंदर सिस्टम है - चुनाव में हार या जीत का आकलन कैसे किया जाता है, सीट के हिसाब से कैसे किया जाता है, इस पर कैसे चर्चा होती है। बैठक में क्या हुआ होगा, इस बारे में बाहर अटकलें लगाना, मुझे नहीं लगता कि यह सही या उचित है। बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने जो ट्वीट किया, उसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया, यही बयान है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें