फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के लिए वोट मांगा तो घूंसा मारकर दांत तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों का आक्रोश कांग्रेस के प्रति थमने का नाम नहीं ले रहा। उकलाना के विधायक नरेश सेलवाल को थप्पड़ मारने की घटना अभी शांत भी नहीं हुई थी कि संपत सिंह के लिए वोट मांग रहे कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष वेद रावल के मुंह पर एक व्यक्ति ने घूंसा जड़ दिया।
विज्ञापन


घूंसा लगने से शहरी अध्यक्ष रावल का एक दांत का कुछ हिस्सा टूट गया। डोर टू डोर अभियान में शामिल पार्षद महेंद्र जुनेजा और कई अन्य कार्यकर्ताओं के साथ युवक ने धक्का-मुक्की भी की।

अस्पताल में पहुंचे नेताजी

घटना के बाद शहरी अध्यक्ष ने सामान्य अस्पताल पहुंचकर एक्सरे और मेडिकल करवाया है और आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।

घटना करीब पौने नौ बजे की है। कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष वेद रावल करीब 12-13 वर्करों के साथ आठ मरला कॉलोनी में डोर टू डोर प्रचार कर रहे थे। गलियों से निकलते समय उसे सेक्टर 16-17 निवासी महेंद्र मोंगिया मिला।

कांग्रेस‌ियों को चोर और भ्रष्टाचारी कहा

शहरी अध्यक्ष का आरोप है कि उन्होंने कांग्रेसियों को चोर और भ्रष्टाचारी कहा। मौके से वह उस समय चला गया। कुछ समय बाद युवक दूसरी गली में पहुंच गया।

प्रचार में शामिल वर्करों को युवक की पहचान नहीं रही। इनमें से एक कार्यकर्ता रिटायर्ड सूबेदार देवा सिंह ने महेंद्र के हाथ में प्रोफेसर संपत सिंह का पर्चा थमा दिया। आरोप है कि युवक गाली-गलौज करने लगा और पर्चा पांव से रगड़कर फाड़ दिया।
विज्ञापन

आरोपी मौके से फरार

इस पर जब उन्होंने आपत्ति जताई तो युवक ने आक्रोश में आकर वेद रावल के मुंह पर घूंसा जड़ दिया। युवक एक के बाद एक वार करता गया, लेकिन कांग्रेसी वर्कर बीच बचाव करते रहे।

तैश में आए युवक ने कुछ सामान उठाकर मारने के चक्कर में अपनी गाड़ी की पिछली डिग्गी भी खोली, लेकिन बीच बचाव में आने से युवक मौके से फरार हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें