फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस उम्मीदवार के लिए अटकलें तेज

Wed, 25 Dec 2013 07:45 PM IST
अमर उजाला गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में गहमागहमी शुरू हो गई है। गुड़गांव लोकसभा सीट के टिकट के लिए सबसे अधिक मारामारी रहेगी। कांग्रेसी सांसद राव इंद्रजीत सिंह के बागी हो जाने के बाद अब यहां नए चेहरे को टिकट मिलेगा।
विज्ञापन


इंद्रजीत सिंह के कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद नए चेहरे सांसद बनने के लिए कतार में आ गए हैं। गुड़गांव लोकसभा सीट से सबसे अधिक नाम आफताब अहमद का चलाया जा रहा है। मुस्लिम चेहरा होने के कारण मेवात से सबसे अधिक वोट बटोरने के चलते उन्हें सशक्त दावेदार माना जा रहा है। यादव मतदाताओं की संख्या को ध्यान में रखकर फैसला किया गया तो कैप्टन अजय सिंह यादव सबसे मजबूत माने जा रहे हैं। हालांकि, कैप्टन अजय यादव खुद लड़ने की बजाय अपने बेटे चिरंजीव राव को प्रत्याशी बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसी के चलते उन्होंने बादशाहपुर में अपना दफ्तर खोला है। पिछले कुछ महीने से कैप्टन गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में तेजी से सक्रिय हो चुके हैं।

कैप्टन अजय के बेटे चिरंजीव राव युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद भी हैं। इस कारण हद तक बिहार से आकर यहां बसे मतदाताओं के वोट हासिल होने का अनुमान है। गुड़गांव लोकसभा से केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट को भी संभावित प्रत्याशियों की सूची में सशक्त माना जा रहा है।
विज्ञापन


सारा पायलट जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुला की बहन व फार्रूख अब्दुला की बेटी हैं। मुस्लिम परिवार की बेटी होने के कारण उन्हें मुस्लिम वोट मिलने का अनुमान है। मुख्य संसदीय सचिव अनिता यादव, मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह को भी गुड़गांव लोकसभा के संभावित प्रत्याशियाें में आंका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें