फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Election: 63 लाख की चल और 4.15 करोड़ की अचल संपत्ति के मालिक सीएम सैनी, पत्नी सुमन के पास 10 तोले सोना

Tue, 10 Sep 2024 07:36 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/लाडवा

सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए लाडवा सीट से प्रत्याशी सीएम नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को नामांकन दखिल किया है। नामांकन पत्र में उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। 
विज्ञापन
सीएम नायब सिंह सैनी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाडवा विधानसभा विस क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी सीएम नायब सैनी ने साल 2010 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ यूपी से एलएलबी की डिग्री हासिल की है। उनके पास कुल 63 लाख 83 हजार 136.95 रुपये की चल और 4.15 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

विज्ञापन


कवरिंग प्रत्याशी उनकी पत्नी सुमन सैनी आठ लाख 85 हजार 214.08 की चल और 70 लाख रुपये की अचल संपत्ति की मालिक हैं। यह ब्यौरा उन्होंने अपने नामांकन पत्र के साथ दाखिल किया है। इसमें सीएम नायब सैनी के पास 1.75 लाख रुपये नकद है, जबकि उनके छह अलग-अलग बैंक खातों में कुल 28 लाख 40 हजार 567.95 रुपये जमा है। उनके नाम पर कोई ऋण भी नहीं है। उनकी पत्नी के पास 1.40 लाख रुपये की नकदी है। सीएम सैनी के पास अपनी पत्नी सुमन सैनी व अन्य परिजनों के मुकाबले ज्यादा संपत्ति है।

इसके अलावा उनकी माता कुलवंत कौर के पास 80 हजार, बेटे अनिकेत सैनी के पास 40 और बेटी वंशिका सैनी 25 हजार रुपये नकद हैं। पत्नी के चार बैंक खातों में कुल 95,214.08 रुपये, माता के खाते में 62,348.37 रुपये, बेटे 5,63,425.77 और 
विज्ञापन


बेटी 97,876 रुपये जमा है। सीएम नायब सैनी के पास सेवन-सीटर तीन गाड़ी है, जिसमें 2004 मॉडल की इनोवा व क्वालिस और 2020 मॉडल की एक और इनोवा है। इसके अलावा उनके पास तीन तोले सोना, पत्नी के पास 10 व माता के पास पांच तोले सोना है।

जमीन और मकान भी नाम
सीएम सैनी के पास जिला अंबाला के मिर्जापुर माजरा गांव और पंचकूला के सेक्टर-चार में एक-एक मकान उनके नाम पर है। उनके पास दो एकड़ एक कनाल की कृषि योग्य भूमि है। उनकी पत्नी के नाम पर दो पांच-पांच मरले समेत कुल 16 मरले के तीन प्लॉट दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें