फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चहल खाप कविता के समर्थन में उतरी

Thu, 26 Sep 2013 11:57 PM IST
हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी के गांव निमली की अर्जुन अवार्ड विजेता बॉक्सिंग खिलाड़ी कविता चहल को डीएसपी बनाने की मांग पर चहल खाप जल्द ही मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलेगी।
विज्ञापन


खाप ने इस संबंध में जींद में आयोजित मीटिंग में निर्णय कविता के समर्थन का फैसला लिया है। इसके साथ ही खाप चहल गोत्र से संबंधित मेधावी बच्चों के लिए सम्मान के लिए समारोह का भी आयोजन करेगी।

खाप के संयोजक बलवान सिंह कोटड़ा ने कहा कि चहल खाप मुख्यमंत्री से मिलकर कविता को डीएसपी बनाने की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि जब अन्य खिलाड़ियों को डीएसपी बनाया जा सकता है तो कविता को भी यह पद दिया जाए। लेकिन अभी तक उसे डीएसपी नहीं बनाया जा रहा है। जिस कारण अब चहल खाप ने उसका समर्थन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चहल खाप के प्रधान सुरजीत सिंह बड़ौदा सहित पदाधिकारियों राजकुमार बड़ौदा, हरिकिशन एवं अन्य के साथ विचार-विमर्श करते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही जिस तरह से दो वर्ष पूर्व चहल खाप ने मेधावी युवाओं को सम्मानित किया था।

इस बार फिर से इसके लिए एक समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें चहल गोत्र से क्लास-1 अधिकारी बनने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। शीघ्र ही इस समारोह के लिए जगह फाइनल कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार कविता को डीएसपी बनाकर मान-सम्मान दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें