फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: हैंडपंप चलाने को लेकर हुए विवाद में युवक के पैर में मारी गोली, पैर में लगने से हालत गंभीर

Tue, 22 Aug 2023 03:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी में युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हैंडपंप को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद युवक पर फायरिंग कर दी और युवक को गोली पैर में लगी गई।
विज्ञापन
युवक के पैर में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी के कसोला थाना क्षेत्र के गांव पातुहेड़ा में मंगलवार को हैंडपंप चलाने को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार दो लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से घायल युवक को एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद गोली चलाने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
गांव का एक युवक यशपाल खेतों की ओर गया हुआ था। खेतों में एक रास्ते पर लगे हैंडपंप पर वह पानी पीने के लिए रुक गया। इसी दौरान बाइक पा दो लोग वहां आए। यशपाल ने उनसे कहा कि वह हैंडपंप चलाएं, तो वह पानी पी सकता है। दोनों ने जवाब दिया कि वह उसके नौकर नहीं हैं। यशपाल ने जैसे-तैसे हैंडपंप चलाकर खुद पानी पी लिया। इसके बाद बाइक पर आए दोनों लोगों ने उसे हैंडपंप चलाने को कहा, तो यशपाल ने भी उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दे दिया। इसके बाद दोनों पानी पीकर बाइक पर बैठ गए। चलते समय पिस्तौल निकालकर यशपाल के पैर में गोली मार दी।

गोली लगने के बाद यशपाल जमीन पर गिर गया। उसने फोन पर अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाकेबंदी करते हुए बदमाशों को काबू करने के प्रयास किए, परंतु पुलिस को सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें