पिंकी का आरोप है कि उसके भाई रविंद्र ने फरवरी 2024 को धोखाधड़ी से मृत पिता को जीवित दिखाया और फर्जी कागज तैयार करवाकर जमीन अपने नाम करवा ली। इसके बाद उसके भाई और भाभी ने गांव के मौजिज लोगों के साथ मिलकर जमीन को दो हिस्सों में बेच दिया।
चरखी दादरी के गांव खेड़ी बत्तर में एक व्यक्ति ने मृत पिता को जीवित दिखाकर जमीन अपने नाम करवा ली। अब उक्त व्यक्ति की बहन ने एसपी कार्यालय में शिकायत दी है, जिसके आधार पर शहर थाना पुलिस ने भाई व भाभी समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में खेड़ी बत्तर गांव निवासी महिला पिंकी ने बताया कि गांव में उनकी 7 कनाल 20 मरला जमीन है और यह लाल डोरा के अंदर आती है। उसके पिता होशियार सिंह का दिसंबर 2021 को देहांत हो गया था। इसके बाद इस जमीन में उसकी, भाई रविंद्र उर्फ मोहित व मां सुनीता उर्फ गुड्डी की हिस्सेदारी है।
पिंकी का आरोप है कि उसके भाई रविंद्र ने फरवरी 2024 को धोखाधड़ी से मृत पिता को जीवित दिखाया और फर्जी कागज तैयार करवाकर जमीन अपने नाम करवा ली। इसके बाद उसके भाई और भाभी ने गांव के मौजिज लोगों के साथ मिलकर जमीन को दो हिस्सों में बेच दिया। उसका आरोप है कि उसके भाई व भाभी ने उन्हें बिना बताए और फर्जीवाड़ा के जरिये ये यह काम किया है। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जमीन वापस उनके नाम कराने की मांग की है।