फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर 33 केवी लाइन के पोल पर चढ़ा युवक, लगा करंट

विज्ञापन
युवक को नीचे उतरने के लिए पोल पर चढ़ते निगम कर्मचारी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बाढड़ा। शराब के नशे में धुत एक युवक शनिवार को 33केवी बिजली लाइन पर चढ़ गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया, लेकिन वह करंट लगने से घायल हो गया। घायल को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाढड़ा निवासी रामचंद्र शराब के नशे में बाढड़ा से कारीधारणी पावर सब स्टेशन की ओर जाने वाली 33 केवी लाईन पर चढ़ गया। इस दौरान उक्त युवक को करंट भी लग गया। बिजली निगम के अधिकारियों को सूचना मिलते ही बिजली आपूर्ति को बाधित किया गया और टीम मौके पर पहुंची। बिजली निगम के कर्मियों ने रस्से की सहायता से युवक को नीचे उतारा और एंबुलेंस के जरिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें