फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: यूआईडीएआई पोर्टल पर 14 मार्च तक निशुल्क अपडेट कर सकते हैं आधार कार्ड

Tue, 06 Feb 2024 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड अपडेट करने की अंतिम तिथि 14 मार्च तक बढ़ा दी है। नियमों के अनुसार आठ साल पहले बने आधार कार्ड को अंतिम तिथि तक अपडेट करवाना जरूरी है। उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि यूआईडीएआई के पोर्टल पर आधार कार्ड को स्वयं भी निशुल्क अपडेट किया जा सकता है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट कराने के लिए आधार कार्डधारक को किसी प्रकार के शुल्क की अदायगी नहीं करनी होगी, जबकि सीएससी से अपडेट कराने पर निर्धारित शुल्क देना होगा। जिले में जिन व्यक्तियों ने पिछले आठ या दस साल में आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है, ऐसे व्यक्ति को अपना आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए रिहायशी प्रमाणपत्र और स्वयं का पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा।
उन्होंने बताया कि आधार कार्ड धारक माई आधार पोर्टल से आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। वहीं माई आधार एप में जहां पहचान पत्र के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी है और पते का प्रमाण भी उपलब्ध है। उन्होंने जिलावासियों से इस निशुल्क सेवा का लाभ उठाते हुए आधार कार्ड अपडेट कराने का आह्वान किया है। ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए उन्होंने अपने मोबाइल फोन नंबर को आधार में अपडेट रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें