फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एक्स-रे मशीन करवाई ठीक, मरीजों को राहत

विज्ञापन
सिविल अस्पताल में रखी डिजिटल एक्स-रे मशीन।
विज्ञापन
चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में खराब हुई एक्स-रे मशीन को स्वास्थ्य विभाग ने ठीक करवा दिया है। शनिवार से मरीज सिविल अस्पताल पहुंचकर अपना एक्स-रे करवा सकते हैं। एक्स-रे सुविधा बहाल होने से मरीजों को राहत मिलेगी और उन्हें निजी केंद्रों पर जाकर जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

दरअसल, सिविल अस्पताल की एक्स-रे मशीन नियमित अंतराल पर खराब हो रही है। दो दिन पहले भी मशीन में तकनीकी खामी आ गई थी जिसके चलते यहां एक्स-रे सुविधा बंद थी। अमर उजाला ने 17 नवंबर के संस्करण में बार-बार हांफ रही एक्स-रे मशीन, 32 दिन के अंदर तीसरी बार खराब नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित कर स्वास्थ्य विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था।
खबर छपते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और एजेंसी से संपर्क कर इंजीनियर को दादरी बुलाया गया। दोपहर के समय इंजीनियर यहां पहुंचा और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शाम तक मशीन को ठीक कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शनिवार से मरीज यहां आकर एक्स-रे करवा सकते हैं।
विज्ञापन




एक्स-रे मशीन को ठीक करवा दिया गया है। शुक्रवार दोपहर को इंजीनियर को दादरी बुलाया गया और कुछ समय में ही उसने मशीन की खामी दूर कर दी। शनिवार से मरीज एक्स-रे सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

-डॉ. गौरव भारद्वाज, कार्यवाहक सीएमओ, चरखी दादरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें