फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान यौन शोषण मामला: खापों और संगठनों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सीएम और पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा

Thu, 27 Apr 2023 01:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी में सामाजिक संगठनों और खापों के पदाधिकारी रोज गार्डन में एकत्र हुए। वहां विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने पहलवान यौन शोषण मामले को लेकर अपने विचार रखे और सरकार के रवैये पर सवाल उठाए। ठीक 11 बजे संगठनों ने प्रदर्शन की शुरुआत की।
विज्ञापन
खाप और संगठनों का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला पहलवान यौन शोषण मामले में कार्रवाई न होने पर चरखी दादरी की खापो और संगठनों ने गुरुवार को शहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार और कुश्ती फेडरेशन अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की गई। लघु सचिवालय पहुंचकर एसडीएम नवीन कुमार को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। वहीं, लघु सचिवालय में खाप पदाधिकारियों ने शुक्रवार सुबह जंतर-मंतर कूच करने की घोषणा की।

विज्ञापन


सरकार के खिलाफ नारेबाजी
सुबह करीब दस बजे सामाजिक संगठनों और खापों के पदाधिकारी रोज गार्डन में एकत्र हुए। वहां विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने पहलवान यौन शोषण मामले को लेकर अपने विचार रखे और सरकार के रवैये पर सवाल उठाए। ठीक 11 बजे संगठनों ने प्रदर्शन की शुरुआत की और इसके बाद बस स्टैंड रोड और परशुराम चौक होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। प्रदर्शन के मद्देनजर सचिवालय में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहे। करीब दस मिनट के इंतजार के बाद एसडीएम नवीन कुमार  दर्शनकारियों के बीच ज्ञापन लेने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें