फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट ट्रांसफर होने पर भी सीएचसी भवन की दशा सुधार पर काम शुरू नहीं

विज्ञापन
बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। बजट ट्रांसफर प्रक्रिया पूरे हुए डेढ़ माह बीत चुका है, लेकिन अब तक बौंदकलां सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) भवन के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू नहीं हुआ है। सरकार की ओर से भवन की मरम्मत व अन्य कार्यों के लिए 74 लाख का बजट मंजूर किया था। फरवरी में स्वास्थ्य विभाग ने यह बजट पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर कर दिया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में वे पीडब्ल्यूडी को रिमाइंडर भेजेंगे और जल्द ही काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

सामुदायिक केंद्र के भवन की मरम्मत की दरकार पिछले लंबे समय से बनी हुई है। करीब चार माह पहले ही सरकार ने इसके लिए भेजे गए एस्टीमेट को स्वीकृति थी। स्वास्थ्य विभाग ने भवन के मरम्मत कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी से 74 लाख का एस्टीमेट तैयार करवाया था। स्वीकृति के कुछ दिन बाद ही सरकार ने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को बजट भी जारी किया था। फरवरी में स्वास्थ्य विभाग ने यह बजट पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर किया था। 11 अप्रैल तक भी पीडब्ल्यूडी ने सीएचसी भवन का मरम्मत कार्य शुरू नहीं करवाया है।
सीएचसी पर 22 गांव निर्भर
बौंदकलां सीएचसी पर करीब 22 गांवों की आबादी निर्भर है। इसके अधीन प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र भी आते हैं। सीएचसी की दैनिक ओपीडी करीब 70 रहती है और एक माह में करीब 1500 से अधिक मरीज यहां स्वास्थ्य जांच और उपचार के लिए पहुंचते हैं। सीएचसी का भवन काफी पुराना है और इसके चलते यहां कई बार छत और छज्जे से मलबा टूटकर गिर चुका है।
विज्ञापन

ये होने हैं काम
इस बजट से पीएचसी में मरम्मत के साथ जरूरत अनुसार नया फर्श भी डाला जाएगा। छत की मरम्मत भी इसके तहत ही होगी। क्षतिग्रस्त दरवाजों, खिड़कियों और रोशनदान को भी दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा निर्माण संबंधी अन्य कमियों को भी इस बजट राशि से दूर किया जाएगा।
15 कर्मचारी हैं सीएचसी पर तैनात
बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 15 कर्मचारी तैनात हैं। इनमें मेडिकल ऑफिसर के अलावा स्टाफ नर्स, एएनएम, फार्मासिस्ट और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। यहां समय समय पर कर्मचारियों की वर्कशॉप भी आयोजित की जाती है। हालांकि सीएचसी पर कुछ पद अभी खाली पड़े हैं और लंबे समय से उन पर तैनाती का इंतजार है।
इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग पीडब्ल्यूडी को रिमाइंडर भेजेंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द सीएचसी की मरम्मत शुरू करवाई जाए। स्वास्थ्य विभाग बजट पीडब्ल्यूडी को पहले ही ट्रांसफर कर चुका है। डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें