फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कट और लटकते तारों से लोग परेशान, एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
एक्सईएन सचिन यादव को ज्ञापन सौंपते प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोग। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। गर्मी में बिजली कटों से लोग परेशान हैं। इसके चलते एकतरफ मार्केट का कारोबार प्रभावित है, तो वहीं घरों में दिनचर्या पर इसका सीधे तौर पर असर पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर विभिन्न वार्डों के लोगों का प्रतिनिधिमंडल राजेश शर्मा की अगुवाई में निगम एक्सईएन सचिन यादव से मिला और ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

राजेश शर्मा व अन्य लोगों ने बताया कि बिजली कट और पुराने तार लोगों के लिए परेशानियों का सबब बने हुए हैं। बिना शेड्यूल के लगने वाले लंबे कटों ने पूरी दिनचर्या को बिगाड़ दिया है। घंटों बत्ती गुल रहने से लोगों के जरूरी कार्य अटक जाते हैं। राजेंद्र सिंहमार, सुरेंद्र कुमार, राजेश गुप्ता, राहुल रोहिल्ला, कुलदीप सांगवान, मनोज वत्स, महेश कुमार व मनीष शर्मा आदि ने बताया कि शहर में कई जगहों पर तो महज साढ़े चार से पांच फुट की ऊंचाई पर बिजली के तार लटक रहे हैं। इनसे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। प्रतिनिधिमंडल ने इन तारों को बदलने व अघोषित कटों पर रोक लगाने की मांग की है। एक्सईएन सचिन यादव ने प्रतिनिधिमंडल को जल्द समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें