चरखी दादरी में हादसाग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
चरखी दादरी में नेशनल हाईवे-152 डी पर गुरुवार शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से कार सवार टोहाना निवासी महिला की मौत हो गई जबकि मृतका के पति और दो बच्चे घायल हो गए। मृतका का पोस्टमार्टम दोपहर को सिविल अस्पताल में कराया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, टोहाना निवासी सुरेश कुमार (35) अपनी पत्नी दीपा (30) और दो बेटियों ईवांशी (10) और लेवांशी (8) के साथ अपनी इको कार में राजस्थान जा रहा था। जब वह एनएन 152-डी पर चरखी दादरी के मौड़ी गांव के पास पहुंचा तो ट्रक से बचने के प्रयास में सुरेश के साइड में चल रही कार के चालक ने एकदम साइड ले ली। इसके चलते सुरेश कट मारकर बचाव करने के प्रयास में कार से संतुलन खो बैठा और अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार का बाईं तरफ का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दीपा की मौत हो गई। तीनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।