फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: बिजली समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने देर रात दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर लगाया जाम, डायल 112 टीम ने समझाया

Sat, 10 Aug 2024 11:10 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी के सांवड़ गांव में बिजली कई दिनों से बिजली समस्या बनी है। ग्रामीणों का आरोप है कि 24 घंटे के अंदर कई कट लगते हैं। उनका कहना है कि रात 11:15 बजे तक भी बिजली समस्या का समाधान न होने पर साढ़े 11 बजे उन्हें मजबूरीवश दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर जाम लगाना पड़ा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में बिजली समस्या से त्रस्त सांवड़ के ग्रामीणों ने शुक्रवार रात दादरी- रोहतक मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलने पर डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को आश्वासन देकर करीब पंद्रह मिनट बाद ही जाम खुलवा दिया। वहीं, ग्रामीणों ने बिजली निगम अधिकारियों से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। 

विज्ञापन


दरअसल, सांवड़ गांव में बिजली कई दिनों से बिजली समस्या बनी है। ग्रामीणों का आरोप है कि 24 घंटे के अंदर कई कट लगते हैं। शुक्रवार को तो हाल और भी बुरा रह। उनका कहना है कि रात 11:15 बजे तक भी बिजली समस्या का समाधान न होने पर साढ़े 11 बजे उन्हें मजबूरीवश दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग पर जाम लगाना पड़ा। वहीं, जाम लगाने के पांच मिनट बाद ही डायल 112 टीम मौके पर पहुंच गई।

टीम ने तत्काल ग्रामीणों से बातचीत कर जाम लगाने का कारण पूछा और इसके बाद उच्चाधिकारियों को सूचित किया। वहीं, डायल 112 टीम ने प्रदर्शनकारी खेमे से बातचीत की और जल्द बिजली समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन देकर रोड से हटने की अपील की। इसके बाद ग्रामीण मान गए और पंद्रह मिनट बाद ही 11:45 पर उन्होंने जाम खोल दिया। इसके बाद गांव में बिजली आपूर्ति भी बहाल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें