फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसावास में प्रॉपर्टी सर्वे करने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने बैरंग लौटाया

विज्ञापन
विरोध के बाद हंसावास पहुंचे बीडीपीओ रोशनलाल। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बाढड़ा। हंसावास खुर्द में नगर पालिका की संपत्ति और निजी मालकीयत का सर्वे करने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने विरोध कर बैरंग लौटा दिया। लोगों ने कहा कि वो नगरपालिका की बजाय ग्राम पंचायत का दर्जा चाहते हैं और इसे लेकर लगातार सरकार व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें नगर पालिका का दर्जा स्वीकार नहीं है और इसलिए उन्होंने सर्वे टीम का विरोध किया है।
विज्ञापन

सरकार ने हंसावास खुर्द को बाढड़ा के साथ जोड़कर नगर पालिका का दर्जा दिया है। दोनों गांवों के ग्रामीण इस मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। वहीं, नगर पालिका प्रशासन चुनावी व प्रशासनिक कार्रवाई में जुटा है। नगरपालिका क्षेत्र की मतदाता सूची व मालकीयत रकबे की रिपोर्ट तैयार करने के बाद अब हंसावास की भूमि, रिहाइश व सरकारी व निजी मालकीयत की कार्रवाई शुरू कर दी है, जिससे ग्रामीणों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
बुधवार को सर्वे टीम के पहुंचते ही ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने टीम का विरोध शुरू कर दिया। पूर्व बीडीसी करण सिंह, ठेकेदार विजय श्योराण, राजपाल सिंह, राजेश, पवन शर्मा, वेदसिंह, देवीराम आदि ने रोष प्रकट करते हुए टीम के सदस्यों से किसी तरह की जानकारी सांझा नहीं करने दी। ठेकेदार विजय श्योराण ने कहा कि वह प्रदेश के डिप्टी सीएम, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक व उपायुक्त को बार बार सारी स्थिति से अवगत करवा चुके हैं लेकिन अब भी नगरपालिका का रिकॉर्ड व अन्य कर उन पर थोपे जा रहे हैं, जिन्हें किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए नगर पालिका प्रॉपर्टी सर्वे टीम बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें