फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल में ही रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग पर दौड़ेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग का निर्माण अब अप्रैल 2022 में पूरा करना होगा। बीएंडआर ने पहले नौ माह में 8.74 करोड़ से निर्माण का ठेका एजेंसी को दिया था, मगर अब इसे छह माह में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अप्रैल माह में इस मार्ग पर वाहन सरपट दौड़ेंगे।
विज्ञापन

इसका सीधा फायदा न केवल भिवानी-महेंद्रगढ़, लोहारू, दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को होगा बल्कि शहर वासियों को भी जाम से राहत मिलेगी। भारी वाहन लिंक मार्ग से गुजर सकेंगे और उन्हें शहर में आने की जरूरत नहीं रहेगी। औसतन 10 हजार वाहन सीधे लिंक मार्ग से गुजर सकेंगे। रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग पिछले करीब दो साल से खस्ताहाल है। मार्ग पर सड़क है नहीं बल्कि गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं।
सीसी रोड बनाई जाएगी
करीब दो साल पहले पीडब्ल्यूडी ने इसके निर्माण का प्रपोजल तैयार किया था। पीडब्ल्यूडी ने आठ करोड़ 74 लाख रुपये का प्रपोजल तैयार कर सरकार को भेजा था और स्वीकृति मिलने के बाद अक्तूबर माह में इसका निर्माण कार्य शुरू कराया गया। एजेंसी को नौ माह में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। अब अधिकारियों ने एजेंसी को अप्रैल तक ही इसे पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का दावा है कि इस समय अवधि में लिंक रोड का निर्माण पूरा करवा दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि सीसी की सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन

शहर की सड़कों से कम होगा ट्रैफिक का दबाव
बाईपास निर्माण के बाद रोहतक और दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को भिवानी, बाढड़ा और लोहारू जाने के लिए शहर में प्रवेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे लिंक मार्ग के जरिये सीधे अपने गंतव्य की ओर निकल सकेंगे। फिलहाल बाईपास जर्जर होने के चलते इन वाहन चालकों को शहर के बीचोंबीच से गुजरना पड़ रहा है और इसके कारण ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ा हुआ है। दूसरा हैवी व्हीकल अंदरूनी सड़कों से गुजरने के कारण सड़के भी क्षतिग्रस्त हो रही है। शहर के कॉलेज रोड से ही इस समय निर्माण सामग्री से भरे करीब पांच हजार से अधिक डंपर गुजर रहे हैं। इसके चलते यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। बाईपास निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ये डंपर वहीं से गुजरेंगे और कॉलेज रोड से ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा।
रावलधी-भिवानी लिंक रोड का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। कार्य तेजी से चल रहा है और अप्रैल माह तक ही इसके पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद वाहन चालक इस मार्ग से आसानी से जा सकेंगे। इसके निर्माण पर करीब आठ करोड़ 74 लाख रुपये लागत आएगी।
विज्ञापन

- सोमबीर दहिया, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें