फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरतनाट्यम में वंशिका को प्रदेश में मिला दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। खेल व युवा मंत्रालय द्वारा आयोजित 27वीं हरियाणा राज्य युवा खेल महोत्सव में दादरी शहर की वंशिका सोनी ने भरतनाट्यम में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वंशिका श्री रामस्वरूपदास जी ब्रह्मचारी आदर्श विद्यालय में पांचवी कक्षा की छात्रा है और उसकी उम्र महज 11 साल है।
विज्ञापन

वंशिका के पिता राजेश व मां अनीता सोनी ने बताया कि वो भरतनाट्यम में उनकी बेटी ने खूब तालियां बंटोरी और युवा व खेल महोत्सव के चेयरमैन मुकेश गौड़ ने उसे नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वंशिका ने बताया कि अविनाश चौहान ने उसकी तैयारी में काफी मदद की। इस उपलब्धि पर वंशिका को अग्रवाल वैश्य समाज महिला जिला अध्यक्ष नीतू दिल्लीवान, वैश्य अग्रवाल समाज जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, अग्रवाल सेवा संघ प्रधान राज कुमार गोयल, श्रीमानस गीता ज्ञान मंदिर के ट्रस्टी गंगाराम समेत लख्मीचंद बधवानिया आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें