फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध लेखन स्पर्धा में वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का छात्र पीयूष प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को गांव चरखी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय वाद-विवाद, निबंध लेखन व कविता पाठ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश सभ्रवाल ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शरीक हुई जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चरखी दादरी की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिखा यादव ने विद्यार्थियों एवं सभी क्लब इंचार्ज को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही कानूनी जागरूकता मुहिम की जानकारी दी।
विज्ञापन

लिगल लिटरेसी जिला समन्वयक डॉ. सतीश साहू ने मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में करवाई गई प्रतियोगिताओं के परिणामों की जानकारी देेते हुए बताया कि कविता पाठ स्पर्धा में वैश्य कन्या स्कूल दादरी की छात्रा आशु प्रथम, राजकीय कन्या स्कूल झोझू की छात्रा स्नेहा द्वितीय व ग्रीन मिडोज स्कूल चरखी की दीपिका चौहान तृतीय स्थान पर रही। वाद-विवाद प्रतियोगिता में आदर्श स्कूल बौंद कलां की छात्रा रामभतेरी व अनामिका प्रथम, नवचेतना स्कूल बाढढ़ा की प्रीति व अंशु द्वितीय रही। वैश्य गर्ल्स स्कूल दादरी की ईशा व मुस्कान तृतीय स्थान पर रही।
निबंध लेखन में वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी का छात्र पीयूष प्रथम, वैश्य कन्या स्कूल दादरी की छात्रा नेहा द्वितीय व हड़ोदी की हीना तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम में बतौर रिसोर्स पर्सन एडवोकेट पैनल दिव्यता गोयल ने पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा व कार्य स्थल पर होने वाले यौन शोषण की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें