फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरनी, शिवधाम, लाइब्रेरी, जिम और जोहड़ के प्रस्ताव पोर्टल पर करें अपलोड : धर्मबीर सिंह

विज्ञापन
जनसंवाद कार्यक्रम के तहत बाढड़ा क्षेत्र में पहुंचे सांसद धर्मबीर सिंह ग्रामीणों के साथ।
विज्ञापन
चरखी दादरी। सांसद धर्मबीर सिंह ने मंगलवार को 7 गांवों में जनसंवाद के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का तत्परता से समाधान करने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए फिरनी, शिवधाम, लाइब्रेरी, जिम और जोहड़ के प्रस्ताव पोर्टल पर अपलोड करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर सिंह मंगलवार को धनासरी, चांदवास, निमड़ बडेसरा, कान्हड़ा, उण, रूदड़ौल व रामबास पहुंचे। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास और लोगों की भलाई के लिए लगातार काम कर रहे हैं ताकि वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्रों की सूची में शामिल हो। इसी सोच के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से स्वास्थ्य व शिक्षा आदि को आधार मानकर हर क्षेत्र में विकास को अमलीजामा पहनाया है।
सांसद ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व की बदौलत आज विश्व के देशों की निगाह भारत पर है। शक्तिशाली देश भी भारत के अगले कदम का इंतजार करते हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना से आज गरीब का 5 लाख तक का इलाज निशुल्क हो रहा है। पानी को लेकर अलग से महकमा बना दिया गया है। सरकार ने पीने के पानी के लिए 2024 तक हर घर में स्वच्छ पानी के लिए 70 लीटर तक पानी देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें अधिकतर गांवों व शहरों में इस कार्य को पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन


- ये भी रहे मौजूद
जनसंवाद कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरमैन मनदीप डालावास, एसडीएम सुरेश दलाल, दी केंद्रीय सहकारी बैंक चेयरमैन सुधीर चांदवास, पंचायत समिति चेयरमैन प्रतिनिधि आनंद फौजी, जिला पार्षद सुनील हडौदी, अशोक कादमा, महेंद्र शर्मा, बलवान आर्य, अमित शयोराण, अनिल बेरला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें