हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की भिवानी यूनिट ने एक तस्कर को घर पर दबोच 6.75 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। समसपुर निवासी आरोपी प्रदीप के खिलाफ सदर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिल से मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम बुधवार शाम एसआई तूफान सिंह के नेतृत्व में एनएच 152 डी के नीचे तैनात थी। उसी दौरान सूचना मिली कि समसपुर निवासी प्रदीप अपने घर पर चिट्टा बेच रहा है। इस आधार पर पुलिस टीम ने वहां दबिश दी ताे प्रदीप मौके पर हाजिर मिला।
उसकी तलाशी लेने के लिए आबकारी एवं काराधान अधिकारी आनंद मलिक को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाशी ली तो लोवर से एक पॉलीथिन बरामद हुई जिसमें 6.75 ग्राम चिट्टा मिला। इसके तत्काल बाद नारकोटिक्स टीम ने उसे काबू कर लिया।